तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- भुइयां-मुसहर समाज को देने का 1.90 लाख रुपया कहां गया ?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भुइयां-मुसहर सम्मेलन में सरकार पर हमला बोला. उन्होंने समाज को ₹1.90 लाख देने की घोषणा के बारे में सवाल किया और उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया. तेजस्वी ने समाज के विकास के लिए सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

Tejashwi Yadav : गया जी के टिकारी के महमन्ना में रविवार को भुइयां-मुसहर सम्मेलन और झूमर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे. उन्होंने भुइयां-मुसहर समाज के मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला.

साथ ही लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में समाज के लिए किए गए कामों को गिनाया. यह सम्मेलन मांझी समाज के नेता भोला मांझी के पिता महेश मांझी की पुण्य तिथि के मौके पर आयोजित किया गया.

लालू सरकार के कार्यों का जिक्र और वर्तमान सरकार पर उपेक्षा का आरोप

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार थी, तब भुइयां-मुसहर समाज के लिए बढ़-चढ़कर काम किया गया. समाज के लोगों को आगे लाने का प्रयास हुआ. शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किए गए.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भुइयां-मुसहर समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है. सरकार की योजनाओं और घोषणाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रहा है.

1.90 लाख रुपए देने की घोषणा पर तेजस्वी ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की एक घोषणा को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार ने 1 लाख 90 हजार रुपए देने की बात कही थी. अब सवाल है कि वह पैसा कहां गया. समाज के लोगों को इसका जवाब मिलना चाहिए. उन्होंने रोजगार और शिक्षा का मुद्दा भी उठाया.

Also Read : तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, कहा- 40 लाख की आबादी, लेकिन मुसहर समाज में सिर्फ 20 डॉक्टर और 76 इंजीनियर

कहा कि समाज के युवाओं को रोजगार चाहिए. बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले. स्वास्थ्य की सुविधा मिले. सिर्फ घोषणा से काम नहीं चलेगा. जमीन पर इसका असर दिखना चाहिए.

सुदूर क्षेत्र महमन्ना के विकास का दिया भरोसा

तेजस्वी ने महमन्ना क्षेत्र की समस्याओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि महमन्ना, टिकारी का काफी सुदूर इलाका है. विकास की दौड़ में यह क्षेत्र पीछे है. यहां मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए उनकी ओर से जो भी संभव होगा, किया जाएगा.

स्थानीय विधायक अजय दांगी और राजद नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भुइयां-मुसहर समाज के लोग पहुंचे थे. लोगों ने तेजस्वी यादव को सुना. इस दौरान स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई. क्षेत्रीय विधायक अजय दांगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष के सामने क्षेत्र की समस्याओं को रखा गया है.

उन्होंने भरोसा दिया है कि आने वाले दिनों में इन समस्याओं को विधानसभा के सदन में उठाया जाएगा. क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, भोला मांझी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार सिन्हा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >