स्वर्वेद अखंड पाठ व वैदिक यज्ञ का हुआ आयोजन

डुमरिया प्रखंड के योग संत समाज द्वारा भदवर थाना क्षेत्र के लोंदा गांव में कृष्णा प्रसाद के यहां महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की पूजा-अर्चना, स्वर्वेद अखंड पाठ व वैदिक हवन किया गया.

डुमरिया.

डुमरिया प्रखंड के योग संत समाज द्वारा भदवर थाना क्षेत्र के लोंदा गांव में कृष्णा प्रसाद के यहां महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की पूजा-अर्चना, स्वर्वेद अखंड पाठ व वैदिक हवन किया गया. आश्रम के विद्यार्थी नीरज पांडेय के द्वारा वैदिक रीति से स्वर्वेद अखंड पाठ व हवन संपन्न कराया गया. मुख्य यजमान कृष्णा प्रसाद, प्रेमानंद प्रसाद, लखन प्रसाद ने हवन किया. संपूर्ण कार्यक्रम आश्रम द्वारा मनोनीत उपदेष्ठा पवित्र रजक एवं संयोजक सरयू प्रसाद की देखरेख में आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेंद्र प्रसाद, भागीरथ प्रसाद, डाॅ राजेश कुुमार की भूमिका रही. लोंंदा गांव में विहंगम योग संत समाज द्वारा आयोजित अखंड पाठ व वैदिक हवन यज्ञ में काफी संख्या में गुरूभाई एवं बहन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >