मगध विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में सम्मान समारोह सह व्याख्यान का आयोजन
वरीय संवाददाता, बोधगया.
मगध विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में गणित विभाग के सभागार में सोमवार को सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम सह अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया. व्याख्यान का विषय उच्च शिक्षा से रोजगार तक छात्राओं के लिए अवसर एवं चुनौतियां था. समारोह का उद्घाटन मगध विश्वविद्यालय के कुलपति सह कार्यक्रम के संरक्षक प्रो शशि प्रताप शाही, मुख्य अतिथि जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो विनोद कुमार मंगलम, वित्त अधिकारी इंद्रजीत कुमार सिंह, सामाजिक विज्ञान के संकाय अध्यक्ष प्रो दीपक कुमार व विभागाध्यक्ष डॉ दीपशिखा पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस वार्षिक समारोह में गृह विज्ञान विभाग के शिक्षकों व छात्राओं में काफी उत्साह और उमंग देखा गया. आयोजन में पहली बार छात्रों के साथ अभिभावकों की उपस्थित रही, जिसके कारण कार्यक्रम अद्भुत, शानदार और अविस्मरणीय रहा. विभिन्न पाठ्येतर क्रियाकलापों में प्रशंसनीय कार्य करने वाले विद्यार्थियों को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही ने अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. इनमें अंकित झा को सर्वाधिक अंक, प्रिया रंजन को सर्वाधिक उपस्थिति, शालिनी कुमारी को अनुशासित छात्रा, अर्चना आनंद को जेआरएफ उत्तीर्ण करने, पिंकी कुमारी को यूजीसी नेट क्वालीफाइ, सुकृति कुमारी को ग्रामीण बैंक में कैशियर पद पर नियुक्ति, श्वेता कुमारी को पुरातन छात्रा, ज्योति कुमारी व छोटी कुमारी को सर्वाधिक पुस्तकालय प्रयोग करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया.वहीं, शोध छात्रा श्वेता कुमारी, अर्चना आनंद, पीजी की छात्रा अंकिता झा व विचित्रा कुमारी को डॉ रीता सिंह मेमोरियल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पांच हजार एक रुपये की राशि प्रदान कर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया. अभिभावक भी अपने बच्चों के पाठ्येतर क्रियाकलापों की उपलब्धियां देखकर काफी गदगद नजर आये. दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रशंसनीय योगदान देने वाले आशीष शंकर, सौरव कुमार, ईशान, हर्ष प्रखर, प्रिया सिंह, शिवकुमार, पायल कुमारी, काजल कुमारी, वैष्णवी कुमारी, अर्चना कुमारी व सुमित कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया. इसके अलावा गृह विज्ञान विभाग को संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकेतर कर्मचारियों में रीता कुमारी, माया कुमारी, मिला देवी, सुरेश प्रसाद यादव, पूजा कुमारी, आयुषी कुमारी, विनीता कुमारी, रूपा कुमारी, कैली देवी एवं पप्पू कुमार को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह काफी हर्ष पूर्ण अद्भुत और अविस्मरणीय रहा. संस्कार सृजन से जुड़े कलाकारों ने रावण-सीता संवाद का मंचन कर रामायण की याद दिला दी. कलाकारों में आशीष शंकर, सौरभ कुमार, प्रिया सिंह, शिवकुमार, ईशान शेखर ने भाव-भंगिमा की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने काफी प्रशंसा किया और तालियां बजायीं.
