विद्यार्थी परिषद ने मनाया 77वां स्थापना दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस (राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस) के अवसर पर बोधगया नगर इकाई द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

बोधगया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस (राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस) के अवसर पर बोधगया नगर इकाई द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गया विभाग के विभाग संगठन मंत्री मोहित भदौरिया ने बताया कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से छात्र हित, समाज हित और राष्ट्र हित में कार्य करते रहता है. विद्यार्थी परिषद अपना 77वां स्थापना दिवस मना रहा है. यह यात्रा संघर्ष की यात्रा रही है, चाहे बांग्लादेश घुसपैठी की बात हो या कश्मीर में धारा 370 की बात हो, विद्यार्थी परिषद ने प्रखरता से अपनी आवाज उठाई है. जिला संयोजक शिवम शर्मा ने बताया कि आज के समय में विश्वविद्यालय कैंपस की स्थिति विद्यार्थी परिषद के कारण ही सुधरी है. इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति तिवारी व शशि सूर्यवंशी, बोधगया नगर के मंत्री सौरभ स्वराज सहित अन्य छात्र- छात्राएं शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >