गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के नयी गोदाम-पहसी-श्रीरामनगर कॉलोनी के रहनेवाले दीपक कुमार के इ-रिक्शे की चोरी अपराधियों ने 25 फरवरी की दोपहर दिनदहाड़े शहर के मनी रोड स्थित एक नर्सिंग होम के पास कर ली थी. चोरी गया इ-रिक्शा गुरुवार की शाम मानपुर प्रखंड क्षेत्र के खांजहापुर से आगे टेउसा रोड से मिला. शुक्रवार को पीड़ित दीपक ने बताया कि इ-रिक्शा में रखे एक डायरी में मोबाइल फोन नंबर के आधार पर पिंटू पासवान नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि उनका इ-रिक्शा लावारिस हालत में पड़ा है. सूचना मिलते ही वहां पहुंचे तो देखा कि इ-रिक्शा है, लेकिन चोरों ने उसमें लगी चार बैटरियों को खोल लिया है. करीब तीन महीना पहले ही 48 हजार रुपये में चारों बैटरियों को लगाया था. इधर, इ-रिक्शा के बरामद होने पर कोतवाली पुलिस एक्टिव हुई और ई-रिक्शा को कोतवाली थाना लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
