गया जी में STF जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर 10 साल तक यौन शोषण का आरोप

Gaya Ji STF Jawan Arrested : गया जी में STF जवान बिट्टू कुमार को शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

Gaya Ji STF Jawan Arrested : गया जी में शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एसटीएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया है. पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है.

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

महिला थानाध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर टेकारी थाना क्षेत्र के हरनामठ गांव निवासी और एसटीएफ के जवान बिट्टू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक उसका यौन शोषण किया.

नाबालिग रहने के दौरान पहली बार हुआ कथित शोषण

पीड़िता के अनुसार, पहली बार कथित यौन शोषण उस समय हुआ था, जब वह नाबालिग थी. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद आरोपी उसे कई बार विभिन्न होटलों में ले जाता था और वहां पत्नी के रूप में परिचय देता था.

पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में दर्ज हुआ केस

महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई.

एसटीएफ जवान को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी एसटीएफ जवान बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. महिला थाना पुलिस ने बताया कि मामले में विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है.

Also Read : गया जी : शेरघाटी में रात 2 बजे हाफ पैंट और बैग लेकर घूम रहे थे 7 संदिग्ध, लोगों ने दबोचा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >