पायलट प्रोजेक्ट के तहत गया ग्रामीण सहित चार प्रमंडलों में शुरू

राज्य में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए मौजूदा बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है.

गया. राज्य में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए मौजूदा बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है. इस दिशा में एकीकृत बिलिंग सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है, जिसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार प्रमंडलों, पटना ग्रामीण, गया ग्रामीण, बेनीपुर व शिवहर में लागू किया जायेगा. उक्त प्रमंडलों में 11 से 20 मई तक बिलिंग संबंधित सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी. इस अवधि में नया बिजली बिल जारी नहीं होगा, न ही लोड बढ़ाने या घटाने से संबंधित कोई प्रक्रिया की जायेगी. हालांकि, उपभोक्ता पूर्व में जारी किये गये बिलों का भुगतान सामान्य रूप से कर सकेंगे. किसी भी बकाया राशि का निपटारा भी किया जा सकेगा. इस अवधि में बिजली आपूर्ति यथावत सुचारू रूप से जारी रहेगी. बताया गया कि वर्तमान में राज्य के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बिलिंग सॉफ्टवेयर कार्यरत हैं. पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद राज्य भर में नया एकीकृत सॉफ्टवेयर लागू किया जायेगा, जिससे सभी क्षेत्रों में एक ही प्रणाली के माध्यम से बिलिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >