वारिसलीगंज से नवादा तक किया गया स्पीड ट्रायल

कोलकाता के पूर्वी सर्किल के संरक्षा आयुक्त सुवोमोय मित्रा ने मंगलवार को किऊल-गया दोहरीकरण परियोजना के तहत नव दोहरीकृत वारिसलीगंज-नवादा रेलखंड का निरीक्षण किया.

गया. कोलकाता के पूर्वी सर्किल के संरक्षा आयुक्त सुवोमोय मित्रा ने मंगलवार को किऊल-गया दोहरीकरण परियोजना के तहत नव दोहरीकृत वारिसलीगंज-नवादा रेलखंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 124 किलोमीटर लंबे किऊल-गया दोहरीकरण परियोजना के तहत अब तक लगभग 107 किमी का कार्य पूर्ण करते हुए जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान संरक्षा आयुक्त द्वारा वारिसलीगंज और नवादा के मध्य नवनिर्मित दोहरीलाइन व पुल-पुलिया व वारिसलीगंज और नवादा स्टेशन के स्टेशन भवन, पैनलरूम, रिले रूम व आईपीएस रूम का भी जायजा लिया. इसके अलावा विशेष ट्रेन से वारिसलीगंज से नवादा के मध्य अधिकतम 115 किमी/घंटा की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया. संरक्षा आयुक्त की अनुमति प्राप्त होते ही नव-दोहरीकृत रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जायेगा. इस अवसर पर दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी सहित निर्माण विभाग व दानापुर के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे. विदित हो कि वारिसलीगंज-नवादा नव-दोहरीकृत रेलखंड दानापुर मंडल के अंतर्गत लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत वाली किऊल-गया दोहरीकरण परियोजना का भाग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >