बांकेबाजार. उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैताल में मंगलवार को विशिष्ट शिक्षकों की उपाधि प्राप्त किये हुए अनीता कुमारी, दयानंद तिवारी, बेबी कुमारी, सुनील कुमार, स्नेहलता कुमारी तथा मोहम्मद शाहिद अनवर का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार चौधरी के द्वारा सभी विशिष्ट शिक्षकों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया एवं डायरी तथा कलम देकर सम्मानित किया गया. इसी कड़ी में हमारे विद्यालय बैताल को टीएलएम मेला 2.0 में बीआरसी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम जिला स्तर तक पहुंचाने वाले शिक्षक संतोष कुमार को अंगवस्त्र, डायरी तथा कलम देकर सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
