एसएन सिन्हा कॉलेज में दो दिवसीय ओरिएंटेशन संपन्न, नए छात्रों को दी शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी

एसएन सिन्हा कॉलेज, टिकारी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) के नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम और परीक्षा प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई.

एसएन सिन्हा कॉलेज, टिकारी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) के नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी.

कार्यक्रम का उद्देश्य नये विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, पाठ्यक्रम, चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस), परीक्षा प्रणाली, अनुशासन एवं विभिन्न छात्र सुविधाओं से परिचित कराना था.

प्राचार्य ने छात्रों को किया संबोधित

कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डॉ) योगेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन में नई संभावनाओं और अवसरों का द्वार खोलता है. उन्होंने छात्रों से नियमित कक्षाओं में उपस्थिति, अनुशासन और कठिन परिश्रम के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया.

ओरिएंटेशन के दौरान कला एवं विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्षों और प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषयों के पाठ्यक्रम, क्रेडिट प्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन, विश्वविद्यालय परीक्षा तथा शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी.

विभिन्न प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी

महाविद्यालय के गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने नामांकन, पंजीयन, परीक्षा, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय तथा ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी.

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. उदय पासवान, डॉ. कुमार गौरव, डॉ. राजकुमार, प्रो. उपासना वेसरा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रत्नमणि प्रसाद, डॉ. गौरी कुमारी, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. रश्मि रंजना सहित शिक्षक एवं कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >