भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने की पूजा

कमर देवता से मांगी सुख-समृद्धि

कमर देवता से मांगी सुख-समृद्धि संवाददाता, गया जी. भाइयों की लंबी उम्र व उनकी सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने बुधवार को करम देवता की पूजा की. साथ ही निर्जला उपवास रह कर व्रत भी रखा. पौराणिक व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बहनों ने करम पूजा पर गौरी-गणेश के साथ झूर की भी पूजा की. गुरुवार की सुबह में मिष्ठान, फल व अन्य पकवान का पारण कर व्रती अपना उपवास तोड़ेंगी. पौराणिक मान्यताओं व परंपराओं के तहत व्रतियों ने घरों में खाना बनाया, जिसे बासी कर अगले गुरुवार की सुबह में खाया जायेगा. इधर, बाजार में चहल-पहल रही. करम पूजा को लेकर महिलाओं व उनके परिजनों ने पूजन सामग्री, फल, मिठाई व झूर की खरीदारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >