शेरघाटी पैक्स चुनाव का रिजल्ट जारी: गोपालपुर से राहुल, चिताप से जितेंद्र और बार से सुबोध जीते, समर्थकों में भारी उत्साह

Gaya Ji News: गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के तीन पैक्सों में हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ स्नेहिल आनंद ने बताया कि बार पैक्स से सुबोध कुमार सिंह ने 309 मतों से, चिताप कला पैक्स से जितेंद्र प्रसाद यादव ने 60 मतों से और गोपालपुर नगर परिषद पैक्स से राहुल कुमार ने 249 मतों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की है.

Gaya Ji News: (शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ) :
शेरघाटी प्रखंड के तीन पैक्स में हुए चुनाव की मतगणना बुधवार शाम से शुरू होकर गुरुवार सुबह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर निर्वाचित घोषित किया गया. मतगणना के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कई स्थानों पर जीत का जश्न मनाया गया.

बार पैक्स में सुबोध कुमार सिंह ने दर्ज की 309 मतों से बड़ी जीत

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ स्नेहिल आनंद ने बताया कि बार पैक्स में कुल 846 मत पड़े. यहां सुबोध कुमार सिंह ने 537 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीतिन कुमार को 309 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया. चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों ने सुबोध कुमार सिंह को माला पहनाकर बधाई दी.

चिताप कला पैक्स में कांटे की टक्कर, 60 मतों से जीते जितेंद्र यादव

वहीं चिताप कला पैक्स में कुल 477 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां जितेंद्र प्रसाद यादव को 255 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रेनू देवी को 195 मत मिले. इस प्रकार जितेंद्र प्रसाद यादव ने 60 मतों से जीत दर्ज की. इस चुनाव में 27 मत अवैध यानी रिजेक्ट पाए गए.

गोपालपुर नगर परिषद पैक्स में राहुल कुमार ने रचा इतिहास

सबसे अधिक चर्चा गोपालपुर नगर परिषद पैक्स चुनाव की रही, जहां कुल 1053 मत पड़े. इस सीट पर राहुल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 557 मत हासिल किए. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम कुमार को 308 तथा दीपक कुमार को 64 मत प्राप्त हुए. राहुल कुमार ने 249 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर गोपालपुर नगर पर्षद के पहले निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया. इससे पहले वे मनोनीत पैक्स अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके थे.

Also Read: क्यों पड़ा गयाजी के इस चौराहे का नाम ‘गोलपत्थर’? जानें 16 फुट ऊंचे बलुआ खंभे और फारसी कनेक्शन की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >