शेरघाटी बीआरसी प्रखंडस्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

प्रखंड संसाधन केंद्र शेरघाटी के प्रांगण में शुक्रवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना गया सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया.

शेरघाटी. प्रखंड संसाधन केंद्र शेरघाटी के प्रांगण में शुक्रवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना गया सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय बिहार निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत टीएलएम मेला प्रतिस्पर्धा 2.0 का आयोजन किया गया. इस मेले में प्रखंड के 11 सीआरसी से आये शिक्षक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें प्रथम प्रतिभागी मध्य विद्यालय कचौड़ी की सुनैना कुमारी, द्वितीय प्रतिभागी मध्य विद्यालय कलंदरा आंचल वर्मा तृतीय प्रतिभागी मध्य विद्यालय सोनडीहा की रिया राज को घोषित किया गया. इस अवसर पर पीएम रमेश कुमार, बीआरपी अभय कुमार, लेखपाल असीम आशीष, अमित कुमार निर्णायक मंडल के सदस्य में मध्य विद्यालय श्रीरामपुर संजय कुमार, मध्य विद्यालय सोनडीहा अभिषेक कुमार, मध्य विद्यालय नकनुपा प्रशांत कुमार, प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर राहुल रंजन, मध्य विद्यालय धांधोपुर संतोष कुमार, नीलम कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >