उद्यमिता व स्टार्टअप पर केंद्रित जानकारी की साझा

गया न्यूज : सीयूएसबी में विधि स्नातकों के व्यावसायिक विकास पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गया न्यूज :

सीयूएसबी में विधि स्नातकों के व्यावसायिक विकास पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

वरीय संवाददाता, गया.

इंटर्नशिप व प्लेसमेंट प्रकोष्ठ, विधि और शासन अध्ययन शाला, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार की ओर से विधि स्नातकों के व्यावसायिक विकास पर केंद्रित तीन दिवसीय व्याख्यान शृंखला संपन्न हो गया. सत्र की सफलता के उपलक्ष्य में कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस प्रकार की पहल सीयूएसबी के छात्रों के कैरियर विकास में सहायक होगी. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि चौथे सत्र की शुरुआत डॉ अनुराग अग्रवाल के औपचारिक स्वागत भाषण से हुई. डॉ अग्रवाल ने अतिथि वक्ता और प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया व आशीष रंजन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विदेशों में उच्च शिक्षा विषय पर जानकारी पूर्ण सत्र प्रस्तुत किया. उन्होंने छात्र प्रतिभागियों को अमेरिका और इंग्लैंड के बार परीक्षा की तैयारी के बारे में मार्गदर्शन दिया. पांचवां व्याख्यान सत्र अनुराग सुशांत द्वारा प्रस्तुत किया गया. उनका प्रेरणादायक और जानकारी पूर्ण व्याख्यान उद्यमिता और स्टार्टअप पर केंद्रित था. उन्होंने छात्रों को विदेशों से पीजी पाठ्यक्रमों के विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन दिया. उन्होंने भारत सरकार की विकसित भारत विजन 2047 जैसी पहल का उदाहरण देते हुए छात्रों को भविष्य की सोच प्रदान की. स्वागत भाषण में प्रो पीके दास ने छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया.

छात्र श्वेतांक कुमार सम्मानित

डीएसडब्ल्यू प्रो पवन कुमार मिश्रा ने इस शृंखला की प्रभावी शुरुआत की सराहना की. इस अवसर पर बीएएलएलबी छात्र श्वेतांक कुमार को बजाज आलियांज में चयनित होने पर अतिथियों व संकाय सदस्यों ने सम्मानित किया. सत्र में प्रो संजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रो प्रदीप कुमार दास, डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ देव नारायण सिंह, डॉ पल्लवी सिंह, डॉ अनंत प्रकाश नारायण, डॉ नेहा शुक्ला, डॉ अनुराग अग्रवाल, डॉ चंदना सुबा भी सम्मिलित हुए. सभी संकाय सदस्यों ने व्याख्यान शृंखला के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की. विधि और शासन अध्ययन शाला के प्रमुख एवं अधिष्ठाता प्रो अशोक कुमार ने छात्रों को इस प्रकार की शैक्षणिक पहलों का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और अतिथि वक्ताओं का उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >