Gaya News : अमौखर में बनेगा शहीद संतोष स्मृति भवन : सांसद

Gaya News : लेह में शहीद सूबेदार संतोष कुमार के पैतृक गांव अमौखर में गुरुवार शाम को औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा का आगमन हुआ.

परैया. लेह में शहीद सूबेदार संतोष कुमार के पैतृक गांव अमौखर में गुरुवार शाम को औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा का आगमन हुआ. सांसद ने शहीद के पिता अभिमन्यु प्रसाद, पत्नी कनक कुमारी व दोनों बच्चों से मुलाकात की. सांसद ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए, पीड़ित परिवार के साथ उन्होंने ग्रामीणों को भी सहयोग के लिए आश्वस्त कराया. सांसद श्री कुशवाहा ने शहीद संतोष के नाम पर पंद्रह लाख की लागत से स्मृति भवन गांव में बनाने की बात कही. इसको लेकर चिह्नित भूखंड जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा गया. साथ ही टिकारी-परैया सड़क स्थित गांव के प्रवेश द्वार के बगल में पांच लाख की लागत से शहीद स्मारक के निर्माण की घोषणा की. दोनों निर्माण का कार्य अप्रैल माह के बाद मई या जून शुरू करने की बात कही गयी. ग्रामीणों ने टिकारी-परैया सड़क के जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए इसके जल्द से जल्द निर्माण की मांग रखी. जदयू के वरिष्ठ नेता पुष्पेंदु पुष्प ने शोकाकुल परिजन से मिलकर संवेदना व्यक्त की. साथ ही परैया अमौखर सड़क को शहीद सूबेदार संतोष मार्ग करने की मांग रखी. शोक व्यक्त करने वालों में राजद नेता राजेश कुमार शर्मा, कुण्डल वर्मा, लालदेव यादव, गनौरी प्रसाद, अशोक प्रसाद, पप्पू प्रसाद, आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >