गया जी : बाबा बैजूधाम परिसर में उमड़े अधिकारी, साफ-सफाई, पेयजल और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर

गुरुआ के बाबा बैजूधाम में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एसडीओ मनीष कुमार ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया जोर।

Gaya Ji News : बिहार के गया जिले के गुरुआ स्थित प्रसिद्ध बाबा बैजूधाम में आगामी श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं. बुधवार को शेरघाटी के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार ने बाबा बैजूधाम पहुंचकर वहां की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान प्रशासनिक महकमे में पूरी तरह हलचल देखी गई.

संयुक्त रूप से किया गया मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण

शेरघाटी एसडीओ मनीष कुमार के साथ अंचल अधिकारी (CO) मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सद्दाम हुसैन और गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने संयुक्त रूप से बाबा बैजूधाम परिसर का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों की इस टीम ने मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे का जायजा लिया.

भीड़ नियंत्रण, पेयजल और साफ-सफाई पर रहा विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने श्रावणी मेला के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ और उनकी सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने मंदिर परिसर सहित आसपास के तमाम क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण के उपाय, पेयजल की उपलब्धता, साफ-सफाई और विधि-व्यवस्था की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की.

मेला कमेटी के सदस्यों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद मंदिर की मेला कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की और उन्हें श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मेले के दौरान दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है.

ये लोग रहे निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मौजूद

इस निरीक्षण के दौरान बाबा बैजूधाम के संयोजक गिरजा शर्मा, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित मेला कमेटी के अन्य कई गणमान्य सदस्य भी मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >