गुरारू में अंग्रेजी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त

थाना क्षेत्र के तिलोरी गांव के समीप शनिवार को सुबह पुलिस ने 325 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो को जब्त किया है.

गुरारू.

थाना क्षेत्र के तिलोरी गांव के समीप शनिवार को सुबह पुलिस ने 325 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो को जब्त किया है. इस दौरान पुलिस को देखकर धंधेबाज व चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष चाहत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी. पुलिस की गाड़ी देखकर धंधेबाज व चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. उन्होंने कहा कि वाहन की जांच की गयी तो गाड़ी से 325 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >