तेज बारिश भी नहीं रोक सकी सहयोग शिविर, बेलागंज में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Belaganj Support Camp : बेलगाँव प्रखंड के पाई बिगहा में आयोजित सहयोग शिविर में तेज बारिश के बावजूद ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं. बंद ट्यूबवेल और स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सुविधा की मांग प्रमुखता से उठी. अधिकारियों ने सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Belaganj Support Camp : गया जी के बेलागंज प्रखंड की पाई बिगहा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कांति यादव ने की. शुरुआत में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे.

तेज बारिश से प्रभावित हुई लोगों की मौजूदगी

शिविर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू होने से अधिकांश फरियादी आवेदन जमा कर अपने घर लौट गए. इसके बावजूद प्रखंड और अंचल के अधिकारी पूरे समय शिविर में मौजूद रहे. अधिकारियों ने प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से स्वीकार करते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया.

बंद सरकारी ट्यूबवेल का मुद्दा उठा

प्रखंड प्रमुख कांति यादव ने कहा कि सूर्य मंदिर के समीप स्थित सरकारी ट्यूबवेल लंबे समय से बंद है. इसके कारण किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने ट्यूबवेल को जल्द चालू कराने की मांग करते हुए इस मुद्दे को जिला प्रशासन के समक्ष उठाने की बात कही.

अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सुविधा की मांग

कांति यादव ने पाई बिगहा के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सुविधा शुरू कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. उन्होंने इस मांग को भी जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से रखने की बात कही.

अधिकारियों ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

बीडीओ संजय कुमार राय ने बताया कि बारिश के बावजूद प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार उनका निस्तारण किया जाएगा. वहीं सीओ सुधीर तिवारी ने भी सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

शिविर में मनरेगा पीओ पुष्पा कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रागिनी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य नागमणि विश्वकर्मा, सरपंच शिवशंकर दास, मुखिया प्रतिनिधि राजू पासवान, मंटू सिंह, धर्मेंद्र पासवान, विकास कुमार, निक्कू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read : गया जी में हजारों स्ट्रीट लाइट लगीं, फिर भी कई इलाकों में अंधेरा, लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >