आरपीएफ ने की 20 बोतल शराब जब्त, धंधेबाज फरार

आरपीएफ की टीम ने अलग-अलग जगहों से लावारिस हालत में बुधवार को अलग-अलग ब्रांड की 20 बोतल विदेशी शराब जब्त की.

गया. आरपीएफ की टीम ने अलग-अलग जगहों से लावारिस हालत में बुधवार को अलग-अलग ब्रांड की 20 बोतल विदेशी शराब जब्त की. हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गया. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान गया-कोडरमा रेलखंड के अलग-अलग जगहों से 20 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी है. वहीं अज्ञात शराब धंधेबाजों के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >