RPF Returned Lost Bag to Passenger : आरपीएफ की टीम ने रविवार को 'ऑपरेशन अमानत' के तहत तत्परता दिखाते हुए एक यात्री का ट्रेन में छूटा सामान सुरक्षित वापस कर ईमानदारी और संवेदनशीलता का परिचय दिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से प्राप्त रेल मदद शिकायत के आधार पर ड्यूटी अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रामसेवक ने शिकायतकर्ता सैयद मुजम्मिल हुसैन, निवासी नुआंव, जिला कैमूर (भभुआ) से संपर्क किया.
यात्री ने बताया कि वह लखनऊ-गया एकात्म एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. भभुआ से डेहरी ऑन सोन के बीच इंजन से तीसरे जनरल कोच से उतरते समय उनका पीले रंग का झोला ट्रेन में ही छूट गया, जिसमें आवश्यक दवाइयां और वाहन के जेरॉक्स दस्तावेज रखे थे.
ट्रेन वॉशिंग पिट से आरक्षी द्वारा झोला बरामद
इस बीच ट्रेन वॉशिंग पिट पहुंच चुकी थी, जहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ आरक्षी आर.के. यादव ने झोला बरामद कर सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट गया पहुंचाया.
यात्री को सकुशल सौंपा गया छूटा हुआ सामान
सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता पोस्ट गया पहुंचे. आवश्यक सत्यापन के बाद उनका सामान सही-सलामत उन्हें सौंप दिया गया. बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब एक हजार रुपये बताई गई.
यात्री ने आरपीएफ की कार्यशैली की की सराहना
यात्री ने आरपीएफ गया की त्वरित कार्रवाई और ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया.
Also Read : गया जी : एक महीने में 918 मालगाड़ी के डिब्बों की मरम्मत, डीडीयू जंक्शन ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
