गय जी : परैया में एक साल पहले बनी सड़क जर्जर, जगह-जगह गड्ढे; ग्रामीणों ने जांच की मांग की

परैया-गया सड़क की हालत चिंताजनक है. महज एक साल पहले बनी झिकटिया मोड़ से कोसमा पहाड़ तक की सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. जगह-जगह बने गड्ढों से आवागमन खतरनाक हो गया है और ग्रामीणों ने जांच की मांग की है.

Paraiya Road Condition : परैया-गया सड़क स्थित झिकटिया मोड़ से गया-टिकारी मार्ग के कोसमा पहाड़ तक जाने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. लगभग सात किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण महज एक वर्ष पूर्व ही कराया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों में इसकी हालत दयनीय हो गई.

जगह-जगह गड्ढों से हादसों की बढ़ी आशंका

सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भर जाने से यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है.

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

मामले में सोलरा निवासी विकास यादव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान भारी अनियमितता बरती गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया. इसी का नतीजा है कि महज एक साल के भीतर ही सड़क पूरी तरह टूट गई.

सड़क पर गढ्ढे में जमा पानी | Prabhat Khabar Network

दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई और मरम्मत की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार सिन्हा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >