Road Accident: मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, बिहार के चार लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

Road Accident: मथुरा में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप बिजली के पोल से टकरा गई. जिससे 2 महिलाएं और दोनों की एक-एक बेटी की मौत हो गई है. पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक पिकअप पर 25 लोग सवार थे.

Road Accident: मथुरा में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप बिजली के पोल से टकरा गई. जिससे 2 महिलाएं और दोनों की एक-एक बेटी की मौत हो गई है. पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक पिकअप पर 25 लोग सवार थे. सुबह मजदूरों को लेकर पिकअप ईंट भट्टा पर जा रही थी. तभी रोड किनारे लगे बिजली के पोल से पिकअप टकरा गई.

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली के पोल से पिकअप जैसे टकराई गाड़ी में करंट फैलने लगा. तभी आनन-फानन में पिकअप सवार मजदूर कूदकर भागने लगे. इतने में ड्राइवर ने गाड़ी बैक कर लोगों को रौंद दिया. इस घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. यह हादसा कोसी कलां क्षेत्र में शेरगढ़ रोड पर हुआ.

बिहार के गया से बुलाए गए थे मजदूर

बता दें कि ईंट भट्टा पर काम करने के लिए बिहार से मजदूर बुलाए गए थे. ये मजदूर बिहार के गया से ट्रेन के जरिए अलीगढ़ पहुंचे और फिर वहां से पिकअप में बैठकर मथुरा के कोसी क्षेत्र स्थित ईंट भट्टा पर जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना घट गई. इस हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

Also Read: सीवान में जहरीला पेय पदार्थ से हाहाकार, अब तक 29 लोगों की मौत, 50 से अधिक का इलाज जारी

हादसे में मां और बेटी की गई जान

इस दर्दनाक हादसे में बिहार के गया जिला निवासी 35 वर्षीय गौरी देवी और इनकी बेटी कोमल, 30 वर्षीय कुंती देवी और इनकी 2 वर्षीय बेटी प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, काजल, जीरा, माना, गंगा और सत्येंद्र घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >