Gaya News: टॉप 10 क्रिमिनल में शामिल 50 हजार का इनामी कुख्यात रंजन गिरफ्तार, एसआईटी टीम को मिली बड़ी सफलता

Gaya News: गया पुलिस ने अनवर खान हत्याकांड में आरोपी कुख्यात रंजन को गिरफ्तार किया है. सीटी एसपी ने मामले को लेकर कई अहम खुलासे भी किये.

Gaya News: गया में पुलिस ने अनवर खान हत्याकांड में वांछित पचास हजार का इनामी कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. सोमवार को गया जिले के सीटी एसपी रामानंद कुमार कौशल और एएसपी शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से शेरघाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अनवर खान हत्याकांड सहित कई मामलों में वांछित कुख्यात रंजन को गुरुवे स्थित बुद्धा स्कूल के समीप से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह गुरुआ थाना क्षेत्र के अमर सी बीघा का रहने वाला है. यह काफी दिनों से भागा फिर रहा था.

कई थानों में दर्ज था मामला

सीटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि जिले में टॉप 10 अपराधियों में शामिल रंजन की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित था. इसके खिलाफ आमस, गुरूआ और डोभी थाना में मामला दर्ज है. सीटी एसपी ने बताया कि रंजन की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शेरघाटी एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर के छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने इसे गुरुआ के पास से इसे गिरफ्तार किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भेजा गया जेल

सीटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि डोभी के कोठवारा में मेघा कंपनी द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण में लेवी मांगने और मजदूर मुंशी के साथ मारपीट तथा फायरिंग को लेकर इसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है. उन्होंने कहा कि गुरुआ थाना कांड संख्या 271 /24 एवं आमस थाना कांड संख्या 341/24 में वह फरार चल रहा था. बता दें कि 27 सितंबर 2023 को आमस के सिहूली गांव के रहने वाले अनवर खान की हत्या बदमाशों ने उसे वक्त कर दी थी जब वह अपने बेटे के साथ सालों में सेविंग के लिए पहुंचे थे. इस घटना में सात आरोपियों को पहले है पुलिस पड़कर जेल भेज चुकी है. वहीं पुलिस ने इनामी कुख्यात बदमाश रंजन को भी न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: Gaya News : 10 बाइक समेत 1500 लीटर शराब जब्त, दो गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >