गया जी में सफाई कर्मियों को बांटे गए वस्त्र, मेयर बोले- इनके योगदान से स्वच्छता में मिली सफलता

Gaya Ji Sanitation Workers Honor : गया जी में नगर निगम ने अपने सफाई कर्मियों का सम्मान किया. मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वस्त्र वितरण करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता और प्रगति में सफाई कर्मियों का योगदान अतुलनीय है. उन्होंने नगर आयुक्त डॉ. गगन के साथ मिलकर उनके कार्यों की सराहना की.

Gaya Ji Sanitation Workers Honor : नगर निगम के लिए सफाई कर्मी ही ऐसे कार्यकर्ता हैं, जिनकी जितनी बड़ाई की जाए, उतनी कम ही होगी. इनका सम्मान करने से गर्व महसूस होता है. ये सारी बातें निगम के मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने सफाई कर्मियों के बीच वस्त्र वितरण करते हुए कहीं.

उन्होंने कहा कि शहर के लोग कचरा फैलाते हैं और सफाई करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है. ये बिना भेदभाव के ही अपने काम में जुटे रहते हैं. इनके बदौलत ही नगर निगम अपनी जिम्मेदारी को निभा पाता है. इनके बदौलत नगर निगम बिहार के विभिन्न नगर निकायों के स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आया है.

नगर आयुक्त का संबोधन और सफाई कर्मियों का योगदान

इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ. गगन ने बताया कि उनकी ओर से हरसंभव प्रयास किया जाता है कि सफाई कर्मियों को किसी भी मामले में दिक्कत न हो. उनके काम की बदौलत ही शहर के लोग अपने घरों को साफ-सुथरा व शहर को स्वच्छ रख पाते हैं. इनके काम की हर किसी को इज्जत करनी चाहिए.

समारोह में उपस्थित गणमान्य अधिकारी

इस मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार व चंदन कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्र मोहन व सिंधु मिश्रा आदि मौजूद थे.

Also Read :PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

शहर की स्वच्छता और अधिकारियों के विचार

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों की अटूट मेहनत और उनके समर्पण की खुलकर सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >