Republic Day 2025: गांधी मैदान में होगा मुख्य समारोह, सुबह नौ बजे आयुक्त करेंगे झंडोत्तोलन

Republic Day 2025: गया जिले में गणतंत्र दिवस के दिन कहां-कहां कितने बजे झंडात्तोलन होगा, आइये इसकी पूरी सूची देखते हैं.

Republic Day 2025: गया शहर सहित पूरे जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. प्रशासनिक कार्यालय, गांधी मैदान, सार्वजनिक जगह, सामाजिक संगठन, राजनीतिक दलों के कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस की तैयारी अंतिम चरण में है. गांधी मैदान के हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है. उक्त समारोह की तैयारी में जिला प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा है. इस कार्यक्रम का संयोजन जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा किया जा रहा है. गांधी मैदान में सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन होगा. यहां मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर की गयी है.

मनमोहक झांकियां की प्रदर्शित जायेगी

विशिष्ट व्यक्तियों के लिए अलग पंडाल बनाया गया है. वहीं आम लोगों के लिए भी बैठने की अलग व्यवस्था की गयी है. इस राजकीय समारोह पर परेड के साथ-साथ जन कल्याणकारी व मानव उत्थान से जुड़ी योजनाओं की आकर्षक व मनमोहक झांकियां भी अलग-अलग संगठनों द्वारा प्रदर्शित की जायेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कई शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालय, कॉलेज, राजनीतिक दलों के कार्यालय, सामाजिक व व्यवसायिक संगठनों के कार्यालय सहित कई सार्वजनिक जगहों पर भी अलग-अलग समय में गणतंत्र दिवस पर स्थानीय लोगों द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: Gaya News: 41.32 करोड़ की लागत से गया में होगा विकास का काम, मेयर ने जारी किया आदेश

अलग-अलग कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय

गांधी मंडप- सुबह 10 बजे.
प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय- सुबह 10:20 बजे. समाहरणालय- सुबह 10:30 बजे.
शहीद स्मारक कोतवाली- सुबह-10:35 बजे
गांधी स्मारक चौक- सुबह- 10:40 बजे.
राजेंद्र स्मारक चौक- सुबह 10:45 बजे.
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय- सुबह 10:50 बजे.
जिला पर्षद कार्यालय- सुबह 10:55 बजे.
सदर अनुमंडल कार्यालय- सुबह 11:00 बजे.
पुलिस केंद्र- सुबह 11:05 बजे.
डीआरडीए- सुबह 11:10 बजे.
नगर निगम- सुबह 11:15 बजे.
बंदोबस्त कार्यालय- सुबह 11:20 बजे
संवास सदन समिति- सुबह 11:30 बजे
लालू मंडल कॉलेज- सुबह 10:00 बजे
श्री शिक्षा निकेतन- सुबह 11:00 बजे
नगर प्रखंड- सुबह 8:30 बजे
रेलवे स्टेशन- 9:30 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: Gaya News: 21 साल बाद भी महेश-सरिता की याद में रोता है शब्दों गांव, अपराधियों के कारण सपना रह गया था अधूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >