शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मगध प्रमंडल गया जी के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक संजय कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता व डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा) आनंद कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से गया गाइडेंस कार्यक्रम के सभी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों व तकनीकी सदस्यों को सम्मानित किया गया.
आरडीडीई कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
कार्यक्रम का आयोजन आरडीडीइ कार्यालय में किया गया. इस अवसर पर आरडीडीइ संजय कुमार चौधरी ने सभी शिक्षकों को उनके द्वारा गया गाइडेंस कार्यक्रम के संचालन में दिये गये योगदान की सराहना की.
शिक्षार्थियों के हित में सौ प्रतिशत योगदान देने की सलाह
उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यार्थी हित में सदैव शिक्षा का अलख जगाते हुए अपना 100 देने की सलाह दी.
गया गाइडेंस से जुड़े सभी 36 शिक्षकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर गया गाइडेंस से जुड़े सभी 36 शिक्षक उपस्थित रहे. सभी शिक्षकों ने आरडीडीइ, डीइओ व डीपीओ को इस सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिये.
समारोह में दर्जनों विषय विशेषज्ञ शिक्षक और तकनीकी सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ शिक्षक डाॅ देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, डाॅ विवेक कुमार, मनीष कुमार, डाॅ शालिनी, राजेश कुमार सिन्हा, गौतम कुमार शर्मा, आकाश आनंद, महेश राम, नलिन विभुति, संतोष कुमार, सिम्मी कुमारी, डाॅ आलोक कुमार, अभिषेक कुमार व अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
