गया. राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को देश के पहले राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सर्वप्रथम डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा ने की. कार्यक्रम में प्रो विजय कुमार मिट्ठू, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरि, अर्जुन प्रसाद, शशिकांत सिन्हा व पार्टी से जुड़े कई अन्य शामिल थे. इन नेताओं ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद छात्र जीवन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी थे. राजेंद्र बाबू बेहद सरल स्वभाव के साथ-साथ उनकी वेशभूषा भी काफी सरल थी. इस अवसर पर जिला महासचिव डॉ देविका सरयार मिश्र द्वारा दर्जनों बच्चों के बीच कलम वितरित की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
