बेलागंज में चार घरों से की 12 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी

बेलागंज थाना क्षेत्र के देव बिगहा गांव में एक ही रात में चार घरों में भीषण चोरी की घटना काे अंजाम देते हुए नकदी सहित लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली.

बेलागंज. बेलागंज थाना क्षेत्र के देव बिगहा गांव में एक ही रात में चार घरों में भीषण चोरी की घटना काे अंजाम देते हुए नकदी सहित लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना के वक्त घर में सभी परिवारजन सो रहे थे. जब सुबह जागे और अपने घर के दरवाजे-खिड़की को टूटी पायी. घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों द्वारा की गयी खोजबीन के दौरान चोरी गये कई बक्से और अटैची गांव के बधार में फेंके पाये गये. एक ही रात में गांव के चार घरों में हुई चोरी की भीषण घटना से गांव में खौफ का माहौल है. घटना से पीड़ित चारों परिवारों ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. बेलागंज थाने में दिये गये आवेदन में पीड़ित कमलेश पासवान, रामानंद मिस्त्री, शेखर कुमार व रामू यादव ने उल्लेख किया है कि शुक्रवार की रात हम सब खाना-पीना खाकर सो गये थे. शनिवार की सुबह जब उठे, घर की खिड़की टूटी हुई थी और घर में रखा बक्सा अटैची गायब था. अलमारी का भी ताला और लॉक टूटा हुआ था. देखने के बाद पता चला कि चारों घरों में मिलाकर लगभग दो लाख से अधिक नगद सहित लगभग 12 लाख से अधिक के सोना-चांदी के गहने और कीमती कपड़े गायब हैं. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है. पीड़ित परिवारों ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >