मुआवजे के आश्वासन पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया

थाना क्षेत्र के अकौनी निवासी संदीप कुमार बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे थे. इसी दौरान बिजली प्रवाहित हो गया जिससे संदीप कुमार खंभे पर से नीचे गिर गये और मौत हो गयी.

डोभी. सोमवार की रात मानव बल के पद पर कार्यरत थाना क्षेत्र के अकौनी निवासी संदीप कुमार बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे थे. इसी दौरान बिजली प्रवाहित हो गया जिससे संदीप कुमार खंभे पर से नीचे गिर गये और मौत हो गयी. इस दर्दनाक हादसे से आक्रोशित मृतक के परिजन व ग्रामीण सहित डोभी क्षेत्र में बिजली विभाग में मानव बल पर कार्यरत सभी आक्रोशित होकर शव को डोभी उप पावर स्टेशन का घेराव करते पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करते हुए मुआवजे को लेकर हंगामा करने लगे. मंगलवार की दोपहर को डोभी थाना परिसर में बिजली विभाग के अधिकारी, ठेकेदार, डोभी सीओ परीक्षित कुमार, राजद नेता भगत यादव, बजौरा मुखिया भुई यादव तथा मृतक मानव बल संदीप कुमार के परिजनों के बीच मुआवजा को लेकर बातचीत हुई, जिसमें बिजली ठेकेदार द्वारा साढ़े तीन लाख रुपये मुआवजा देने तथा आपदा के तहत चार लाख रुपया मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर मृतक के परिजनों ने शव को पुलिस को सौंपा. डोभी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा. उसके बाद डोभी क्षेत्र में बिजली बहाल की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >