पुलिस ने 35 लीटर शराब व बाइक की जब्त

रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के मंजुरी खुर्द गांव के समीप जंगल से 35 लीटर महुआ शराब एवं एक बाइक जब्त की है.

बांकेबाजार. रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के मंजुरी खुर्द गांव के समीप जंगल से 35 लीटर महुआ शराब एवं एक बाइक जब्त की है. थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से मंजुरी खुर्द गांव के रास्ते शराब माफिया शराब लेकर आ रहे हैं. इसी सूचना पर जब पुलिस मंजुरी खुर्द गांव के समीप पहुंची तो उधर से आ रहे एक शराब धंधेबाज बाइक एवं उस पर रखी 35 लीटर शराब छोड़कर भाग गये. इसके अलावा दो और धंधेबाज पुलिस को देखकर बाइक से झारखंड की ओर ही भाग गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तथा बाइक जब्त करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >