रंगदारी मांगने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गया में पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित राजकुमार प्रसाद के घर में घुस कर उनके भाई व्यवसायी को गोली मारनेवाले पांच अपराधियों को पुलिस ने मानपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया

गया. पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित राजकुमार प्रसाद के घर में घुस कर उनके भाई व्यवसायी विनोद प्रसाद को गोली मारनेवाले कुख्यात लेफ्टी यादव उर्फ शुभम यादव सहित पांच अपराधियों को पुलिस ने मानपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि लेफ्टी यादव के करीबी टिंकू कुमार और एटीएम गिरोह के सरगना रोहित कुमार उर्फ मोहन, जैकी कुमार व मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से कट्टा, कारतूस, अमेरिकी डॉलर आदि बरामद किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >