मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग के पीछे निर्माणाधीन मकान में काम करने व बकाया मजदूरी मांगने पर प्लंबर के साथ चोरी का इल्जाम लगाकर गाली-गलौज एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. जख्मी प्लंबर ने अनुसूचित जनजाति थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित मिस्त्री संतोष कुमार मूल रूप से नवादा जिले के सिरदला का रहनेवाला है और वर्तमान में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्त अलीपुर गांव में ससुराल में रहकर मजदूरी व ठेकेदारी करता है. उसने अपने आवेदन में बताया कि कमलपुर गांव के रहनेवाले एक परिवार का निर्माणाधीन मकान में प्लंबर का काम पिछले कुछ महीनों से कर रहा था. जब उसे मजदूरी का पैसा मांगने गया तो उसके कुछ लोगों के साथ मिलकर गलियां दीं और मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है.उसने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी लिखित रूप में दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
