पितृपक्ष मेले में तीर्थयात्रियों के लिए 70 स्वास्थ्य शिविर, 5 जगह 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

गया जी में राजकीय पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी कर रहा है. तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 70 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें 5 जगह 24 घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी.

Pitru Paksha Mela Gaya Ji : राजकीय मेला पितृपक्ष के दौरान हर ओर से तैयारी की जा रही है. मेला शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी तैयारी पूरी की जा रही है. मेला के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में 70 जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा.

इसमें पांच जगहों पर 24 घंटे शिविर चालू रहेगा, ताकि किसी तरह की जरूरत पड़ने के बाद तीर्थयात्रियों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.

स्वास्थ्य शिविरों के लिए डॉक्टर और कर्मचारियों की तैनाती

जिला स्वास्थ्य डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि शिविर को चलाने के लिए 135 डॉक्टर, 250 नर्सिंग स्टाफ और 80 फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों को लगाया जाएगा. मेला के दौरान जरूरी दवाओं का इंतजाम कर लिया गया है.

Also Read : नालंदा के लाल का कमाल: सुब्रत शांडिल्य बनाएंगे कम लागत वाला स्वदेशी जेट इंजन और थ्री-डी कार्गो ड्रोन

मगध मेडिकल अस्पताल में 40 बेड सुरक्षित

उन्होंने बताया कि मगध मेडिकल अस्पताल में 30 बेड फैब्रिकेटेड वार्ड में व इमरजेंसी वार्ड में तीर्थयात्रियों के लिए 10 बेड सुरक्षित रखे गए हैं.

22 एंबुलेंस तैनात और सेवाओं की होगी सख्त निगरानी

मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 22 एंबुलेंस को भी मेला क्षेत्र में रखा जाएगा. सभी स्तर पर शिविर व अन्य सेवाओं की निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा कि मेला के दौरान किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेद्र मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >