गया जी : पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारी तेज, विष्णुपद घाटों पर पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने विष्णुपद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. पेयजल, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं की खामियों को दूर करने पर जोर दिया जा रहा है.

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के सफल, सुगम व सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

जिला पदाधिकारी (डीएम) शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में गठित स्वच्छता व जलापूर्ति कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह नगर आयुक्त डॉ. गगन के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने गुरुवार को विष्णुपद मंदिर परिसर स्थित विभिन्न प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का काफी बारीकी से जायजा लिया गया.

मूलभूत सुविधाओं की कमियों को किया गया चिन्हित

जांच टीम ने विष्णुपद क्षेत्र में महिला व पुरुष शौचालयों, कपड़ा बदलने के लिए बनाए गए चेंजिंग एरिया, स्नान स्थलों, पेयजल के नलों तथा अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं की स्थिति को परखा.

इस दौरान निरीक्षण में कई स्थानों पर टूटे हुए नल, अविलंब मरम्मत की जरूरत वाले शौचालय और सफाई संबंधी कमियां पाई गईं, जिन्हें चिन्हित किया गया. निरीक्षण के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है.

मेला शुरू होने से पहले दुरुस्त होंगी सभी व्यवस्थाएं

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पितृपक्ष मेला शुरू होने से पूर्व सभी टूटे हुए नलों को बदल दिया जाएगा, शौचालयों की जीर्णोद्धार व मरम्मत कराई जाएगी तथा व्यापक साफ-सफाई अभियानों के साथ अन्य सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी, ताकि आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

पहली बार आम नागरिकों से भी मांगे जा रहे हैं सुझाव

कोषांग के सदस्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में पितृपक्ष मेला ऐतिहासिक और बेहतर प्रबंधन के साथ आयोजित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि यह पहली बार हो रहा है जब मेले की तैयारियों को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए आम नागरिकों से भी बहुमूल्य सुझाव लिए जा रहे हैं, जिससे व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार, कोषांग के सदस्य डॉ. जितेंद्र कुमार, धनंजय कुमार सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read : आरा : 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु; जानें गुरु पूर्णिमा, सावन और सोमवारी की तारीखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >