Gaya News : माेटर खराब होने से नल-जल बंद, लोगों ने प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

Gaya News : गुरुआ प्रखंड के बेलौटी पंचायत के उसेवा गांव के महादलित टोले में करीब छह महीने से मोटर जल जाने के कारण नल-जल बंद है.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के बेलौटी पंचायत के उसेवा गांव के महादलित टोले में करीब छह महीने से मोटर जल जाने के कारण नल-जल बंद है. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. लोग बीडीओ पूजा गहलोत से मुलाकात कर अपनी समस्या को सुनाना चाह रहे थे. लेकिन, बीडीओ विभागीय कार्य को लेकर जिला मुख्यालय में चले गए थे, उसेवा गांव के ग्रामीण फुलवा देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, गुंजा देवी, रामजी मंडल, टेनी मांझी, विगन मांझी, टूनु चौधरी, अनिल चौधरी, गुंजा देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी, कपूरवा देवी, शांति देवी, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार यादव समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि पीएचइडी के अभियंता व बेलौटी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के लापरवाही के कारण नल-जल योजना बंद है. इसके कारण हमलोग बूंद-बूंद पानी के लिए मुहताज हैं. इस संबंध में बीडीओ पूजा गहलौत ने बताया कि उसेवा गांव में नल-जल योजना के बंद होने की खबर मिली है. जल्द ही इसे दुरुस्त कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >