यात्रियों की सुविधा पर रखें विशेष ध्यान : पीसीसीएम

पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) इंदू दुबे ने मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एक-एक योजनाओं की समीक्षा की.

गया. पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) इंदू दुबे ने मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एक-एक योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दें, ताकि सफर के दौरान उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े. वहीं पीसीसीएम ने गया रेलवे स्टेशन परिसर, रिजर्वेशन काउंटर, एक नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर सात नंबर प्लेटफॉर्म व फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म को देखा. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द काम पूरा कर रद्द किये गये ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू करें. वहीं वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तहत बनाये जा रहे प्रतीक्षालय, शौचालय, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय के साथ-साथ डेल्हा साइड का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान चल रहे कामकाज को देखते हुए उसे पूरा करने का निर्देश दिया है. इसके बाद रेलवे की ओर से उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >