बोधगया पहुंचे पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, महाबोधि मंदिर में की पूजा, DM-SSP की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर सिंह ने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने पवित्र बोधिवृक्ष को नमन किया और मंदिर प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया.

Chief Justice Mahabodhi Temple Visit : पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर सिंह ने शुक्रवार की शाम को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. मुख्य न्यायाधीश ने मंदिर के गर्भगृह में तथागत बुद्ध के समक्ष पूजा-अर्चना के बाद पवित्र बोधिवृक्ष को भी नमन किया.

बौद्ध भिक्षु डॉ दीनानंद ने मंत्रोच्चार के साथ कराई पूजा-अर्चना

महाबोधि महाविहार के केयर टेकर बौद्ध भिक्षु डॉ दीनानंद ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्य न्यायाधीश की पूजा-अर्चना कराई और ध्यान लगवाया. महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने अपने परिजनों और विदेशी श्रद्धालुओं के बीच पूजा-अर्चना संपन्न की.

पवित्र बोधिवृक्ष के जड़ के पास स्थित वज्रासन को देखते मुख्य न्यायाधीश व उनके परिजन

मंदिर प्रबंधन ने खादा, बोधि लीफ व मेमेंटो देकर किया सम्मानित

मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें खादा भेंट कर स्वागत किया गया. इसके बाद मंदिर परिभ्रमण के उपरांत उन्हें पवित्र बोधि लीफ और मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने पवित्र बोधिवृक्ष के जड़ के पास स्थित वज्रासन का भी दर्शन किया.

होटल परिसर में डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में दी गई गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी

मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार की उपस्थिति में गया जिला बल के पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा उन्हें होटल परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई.

Also Read : गया सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर छलक पड़े आंसू

सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर होटल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात

इस अवसर पर एसएसपी ने मुख्य न्यायाधीश की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उनके आगमन को लेकर होटल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलेंद्र प्रताप सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >