गया जी में प्रसूता की मौत के बाद नर्सिंग होम के बाहर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

गया जी के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की इलाज के बाद मौत से परिजनों में भारी आक्रोश है. उन्होंने नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gaya Ji Pregnant Woman Death : मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पत्थलगढ़ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की दो दिनों बाद मौत हो जाने पर शनिवार को परिजनों ने शव के साथ नर्सिंग होम के बाहर हंगामा किया. इसके बाद एमयू थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

मृतिका बाराचट्टी क्षेत्र के प्रतापी गांव निवासी साजन मांझी की पत्नी 20 वर्षीय गीता देवी को दो अगस्त को प्रसव के लिए नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया था. उसे ब्लड की कमी बताया गया था और चढ़ाया भी गया था.

गया जी से पटना रेफर करने के दौरान हुई मौत

इसके बाद गीता की तबीयत बिगड़ने पर उसे गया जी स्थित एक निजी अस्पताल भेज दिया गया. यहां भी उसका इलाज नहीं हुआ और उसे पटना भेज दिया गया. पटना में उसकी मौत हो गई.

इसके बाद परिजनों ने गीता के शव को नर्सिंग होम में रखकर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. परिजनों का कहना था कि ऑपरेशन के बाद ब्लड चढ़ाया गया और उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, अंत में उसकी मौत हो गई.

चिकित्सक फरार और पुलिस द्वारा मामला दर्ज

इस संबंध में नर्सिंग होम के चिकित्सक सहित अन्य स्टॉफ फरार थे. यह नर्सिंग होम डॉ. राजेश कुमार द्वारा चलाए जाने की बात कही जा रही है.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, रिवर साइड रोड जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जानिए पांच तस्वीरों में पूरी खबर

हंगामा के संबंध में मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि मृतका के पति साजन मांझी ने केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है, केस दर्ज किया जा रहा है.

मृतका की पारिवारिक पृष्ठभूमि और पुलिस की कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि साजन मांझी की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी और यह पहली डिलीवरी थी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >