गया एयरपोर्ट पर प्रतिभागी पुरस्कृत

गया हवाई अड्डा पर हिंदी पखवारे का समापन समारोह आयोजित

गया हवाई अड्डा पर हिंदी पखवारे का समापन समारोह आयोजित

वरीय संवाददाता, बोधगया.

गया हवाई अड्डा पर सोमवार को हिंदी पखवारे का समापन समारोह हुआ. इस आयोजन में गया हवाई अड्डा के सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे. हिंदी पखवारे के दौरान आयोजित सभी प्रतियोगिताओं, जैसे हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, चित्र अभिव्यक्ति प्रतियोगिता, कविता पाठ एवं हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम की घोषणा की गयी. सभी विजेताओं को नकदी पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. गया हवाई अड्डा ने राजभाषा विभाग के प्रभारी अमरेश कुमार पांडेय के सुझाव से एक नयी पहल कर उन सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करने की शुरुआत हुई, जिन्होंने कोई पुरस्कार नहीं जीता है. इस पहल की सभी ने सराहना की. सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकदी पुरस्कार के साथ प्रमाणपत्र देकर कार्यकारी विमानपतन निदेशक अवधेश कुमार ने सम्मानित किया. अपने संबोधन में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया व सभी से आग्रह किया कि हिंदी पखवारे के बाद भी हिंदी के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें. इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें. कार्यक्रम का आयोजन व संचालन विमानपतन निदेशक के मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग के प्रभारी अमरेश कुमार पांडेय ने किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >