गया: झाझ पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, अब पंचायत में ही मिलेगी मिनी ब्लॉक की सुविधा

झाझ पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन हो गया है. इस भवन के बनने से ग्रामीणों को अब प्रखंड मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी विभागों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

Panchayat Government Building: बिहिया प्रखंड की झाझ पंचायत मुख्यालय में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुखिया शोभा कुमारी ने किया. पंचायतवासियों को पंचायत स्तर पर ही प्रखंड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत नवनिर्मित भवन को जनता को समर्पित किया गया.

उद्घाटन के अवसर पर मुखिया शोभा कुमारी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के शुरू होने से ग्रामीणों को सरकारी कामकाज के लिए बार-बार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. पंचायत सरकार भवन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जिससे पंचायत के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान और जरूरी सरकारी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा.

उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई विभागों से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. इससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा.

प्रखंड मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर है पंचायत

झाझ पंचायत प्रखंड मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. ऐसे में पंचायत के लोगों को छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए भी प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता था. पंचायत सरकार भवन के संचालन से ग्रामीणों को इस परेशानी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

स्थानीय लोगों ने पंचायत सरकार भवन के शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की उपलब्धता से सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी. लोगों ने भवन में सभी विभागों के कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग भी की.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar barachatti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >