गया जी के गुरुआ प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलम कुमारी यादवेंदु ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
उप प्रमुख नागेंद्र पासवान ने बताया कि बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ हुई. इसके बाद षष्टम वित्त व सोलहवें वित्त की योजनाओं का चयन किया गया. इसके बाद बस स्टैंड में जाम की समस्या उठाई गई. समिति सदस्य मुकेश कुमार ने पंचायत रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की.
पेयजल, मनरेगा और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा
पेयजल व्यवस्था, मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था, पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर क्रमवार चर्चा की गई.
अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. बैठक में पंचायतों में विकास कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया.
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सद्दाम हुसैन, अंचलाधिकारी मनीष कुमार, सीडीपीओ सुचिस्मिता पद्म, बीईओ, स्वास्थ्य प्रबंधक अजित कुमार सिंह, बीपीआरओ अविनाश कुमार, पीएचईडी की कनीय अभियंता सुप्रिया कुमारी, गुरुआ पंचायत की मुखिया रिंकी देवी, मुखिया गोविंद कुमार सुमन, वर्मा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार, मुखिया सोविंद कुमार सुमन, पंचायत समिति सदस्य गिरजा शर्मा, मुकेश कुमार चंद्रवंशी, नदीम खान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे.
