पंचानपुर बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Gaya Ji News : चोरों ने एक मेडिकल दुकान, एक गुमटी तथा एक चाउमीन दुकान में चोरी की. चोरी में एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

Gaya Ji News : (विजय पांडेय की रिपोर्ट)

पंचानपुर थाना क्षेत्र के पंचानपुर बाजार में सोमवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद व्यवसायियों और दुकानदारों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

जानकारी के अनुसार, चोरों ने एक मेडिकल दुकान, एक गुमटी तथा एक चाउमीन दुकान में चोरी की. चोरी में एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही पंचानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है.

बताया जाता है कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

दुकानदारों में असुरक्षा का माहौल

स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि पंचानपुर बाजार में पूर्व में भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद अपराधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाने से दुकानदारों में असुरक्षा का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >