गया. पान समाज का 13 अप्रैल को गांधी मैदान पटना में आरक्षण वापसी के लिए रैली का आयोजन होगा. शहर के घुघरीटांड़ बाइपास मेन रोड स्थित अखिल भारतीय पान महासंघ के तत्वावधान में रविवार को जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आइपी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ कश्यप ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यकारणी अध्यक्ष जयंत प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पान समाज विकास समिति मंगलागौरी व श्री दुर्गा जी पान जाति पंच संगठन, मानपुर गया के संयुक्त प्रयास से किया गया. इस सम्मेलन में लगभग 500 की संख्या में भाई-बहनों ने पूरे जिले से भाग लिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आवाह्न किया कि दो मार्च को राजगीर क्लस्टर रैली व 13 अप्रैल काे गांधी मैदान पटना में अपने आरक्षण वापसी के लिए आये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
