लोन वसूली के लिए 30 तक कैंप का आयोजन

ऋण राशि की वसूली के लिए 25 से 30 अगस्त तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, समाहरणालय गया में कैंप आयोजित होगा.

गया जी. बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम लिमिटेड, पटना के आदेशानुसार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण राशि की वसूली के लिए 25 से 30 अगस्त तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, समाहरणालय गया में कैंप आयोजित होगा. जिन ऋणधारकों ने समय पर भुगतान नहीं किया है, वे इस अवधि में बकाया राशि जमा करें. अन्यथा निगम उनके और जमानतदारों के विरुद्ध दीवानी व फौजदारी मुकदमा दर्ज कर सकता है. कैंप में बकाया नहीं चुकाने पर ऋणियों का कोई भी स्पष्टीकरण भविष्य में स्वीकार नहीं किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई तय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

HARIBANSH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >