परिजनों को बिना बताए ट्रेन से गया जंक्शन पहुंचा 11 वर्षीय बच्चा, स्टेशन पर RPF ने किया रेस्क्यू

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत गया रेलवे स्टेशन पर एक 11 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया है. बच्चा बिना बताए घर से निकल गया था और स्टेशन पर बिछड़ गया था. आरपीएफ ने उसे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया है.

Operation Nanhe Farishte Gaya : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया की टीम ने गुरुवार को 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत गया रेलवे स्टेशन से एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे को रेस्क्यू कर रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया. आरपीएफ की इस कार्रवाई से बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने की पहल की गई है.

प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 के पास मिला डरा-सहमा बच्चा

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रामसेवक, सहायक उपनिरीक्षक खुर्शीद खान, प्रधान आरक्षी सुजीत कुमार सिंह एवं आरक्षी दिनेश कुमार स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे.

इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 के हावड़ा छोर के पास टीम की नजर एक डरे-सहमे बच्चे पर पड़ी.

बिना बताए घूमने के दौरान परिवार से बिछड़ा बच्चा

पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम और पता बताते हुए कहा कि वह अपने परिजनों को बिना बताए घूमने के लिए ट्रेन में बैठकर गया स्टेशन आ गया था.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

स्टेशन पहुंचने के बाद वह अपने परिजनों से बिछड़ गया. बच्चे की स्थिति को देखते हुए आरपीएफ जवान उसे सुरक्षित पोस्ट गया लेकर आए और उसकी काउंसलिंग की.

रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुरक्षित सुपुर्दगी

इसके बाद बच्चे को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क के केसवर्कर मो. मकसूद आलम को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की तत्परता

आरपीएफ ने बताया कि बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई, ताकि बच्चे को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वह सकुशल अपने घर वापस लौट सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >