डायरिया से एक की मौत, आधा दर्जन ग्रसित

डायरिया से एक की मौत, आधा दर्जन ग्रसित

गुरुआ. प्रखंड के चुनुक बिगहा गांव में डायरिया के प्रकोप से 25 वर्षीय गया दास की मौत सोमवार को हो गयी. वहीं लगभग आधा दर्जन लोग डायरिया से ग्रसित हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मृत गया दास डायरिया से पीड़ित था. तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे गया ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गयी. वहीं ग्रसित लोगों में चुनुक बिगहा गांव की रामपति देवी, पार्वति देवी, सोनम कुमारी, छोटू कुमार, अंजलि कुमारी, सुमन देवी आदि शामिल हैं. इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ तनवीर आलम ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है. वह मानसिक रूप से कमजोर था. शेष मरीजों की सूचना नहीं है. वैसे बुधवार को मेडिकल टीम भेजकर इसकी जांच करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Gaya News Today : यहां गया से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >