ट्रेन की चपेट में आने एक की मौत

गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर वंशी नाला रेल स्टेशन के बीच अप रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

फतेहपुर.

गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर वंशी नाला रेल स्टेशन के बीच अप रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. कोडरमा पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पोल संख्या 441 के पास एक व्यक्ति की मौत हुई थी. ट्रेन की चपेट में आने से उसका चेहरा बुरी तरह कुचला गया था. इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पर एसआइ सोनू कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. वहीं शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के गया भेज दिया गया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए शीतगृह में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >