वजीरगंज में चोरी के ऑटो के साथ एक गिरफ्तार

20 अप्रैल की रात हुई थी चोरी

20 अप्रैल की रात हुई थी चोरी

प्रतिनिधि, वजीरगंज.

वजीरगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को चोरी के ऑटो के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि एक माह पूर्व रूदई गांव से एक ऑटो की चोरी हुई थी. उसे चट्टी से एक व्यक्ति के साथ बरामद किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति टनकुप्पा थाना क्षेत्र निवासी पिंटू यादव है, जो ऑटो चला रहा था. पीड़ित को बुलाकर वाहन का सत्यापन एवं नंबर का मिलान कर लिया गया है. पीड़ित व्यक्ति रूदई निवासी सुरेंद्र राजवंशी है, जिसने अपने दिये गये आवेदन में बताया है कि वह विगत 20 अप्रैल की रात को अपने घर के आगे आंगनबाड़ी केंद्र के सामने ऑटो खड़ा किया था, सुबह उठकर देखा, तो ऑटो गायब था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >