गया जी : शेरघाटी के ओम साईं हेल्थ क्लिनिक को सील करने का आदेश, सर्जरी के दौरान मरीज की हुई थी मौत

गया जी जिले के शेरघाटी में एक बड़ी कार्रवाई हुई है. ओम साईं हेल्थ क्लिनिक को सील करने का आदेश जारी किया गया है. यह निर्णय सर्जरी के दौरान एक मरीज की मौत के बाद लिया गया है.

Gaya Ji News (नवीन कुमार मिश्रा ) : गया जी जिले के शेरघाटी स्थित ओम साईं हेल्थ क्लिनिक को सील करने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने जारी किया है. क्लिनिक में चार अगस्त को शल्य क्रिया के दौरान एक मरीज की मौत के मामले में प्रशासन ने यह कड़ी कार्रवाई की है.

उपाधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई

अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक उदय कुमार की ओर से पांच अगस्त को दिए गए प्रतिवेदन में बताया गया था कि क्लिनिक में मरीज की शल्य क्रिया के दौरान मौत हो गई थी. मामले में प्राप्त प्रतिवेदन और असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गया के निर्देश के आलोक में क्लिनिक को सील करने का निर्णय लिया गया है.

Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण

दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

एसडीओ के आदेश के अनुसार, शेरघाटी की अंचल अधिकारी उषा कुमारी को सील बंदी की कार्रवाई के लिए दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

वहीं, सील बंदी के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

वीडियोग्राफी और अनुपालन प्रतिवेदन निर्देश

अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि दंडाधिकारी की मौजूदगी में क्लिनिक को सील करने की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाए.

कार्रवाई पूरी होने के बाद संयुक्त हस्ताक्षर से अनुपालन प्रतिवेदन एसडीओ को उपलब्ध कराने को कहा गया है.

संबंधित अधिकारियों को आदेश की प्रतिलिपि प्रेषित

इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस निरीक्षक नेयाज अहमद, डीएसपी शेरघाटी-1 संदीप कुमार, सिविल सर्जन गया, एसएसपी गया और जिला पदाधिकारी गया समेत संबंधित सभी प्रमुख अधिकारियों को भेज दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >