वजीरगंज में मृतक के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

प्रखंड के केनारचट्टी में स्कूल बस के धक्के से एक परिवार का सहारा छिन गया. इसके बाद अब तक कई समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने उसके घर जाकर सांत्वना दी.

वजीरगंज. प्रखंड के केनारचट्टी में स्कूल बस के धक्के से एक परिवार का सहारा छिन गया. इसके बाद अब तक कई समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने उसके घर जाकर सांत्वना दी. सरकार से उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है. शनिवार को आर्यभट चेतना मंच के राष्ट्रीय महासचिव डॉ रवींद्र कुमार रवि व समाजसेवी सह पूर्व मुखिया जितेंद्र कुमार उर्फ फन्नू बाबू, पैक्स अध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा सहित अन्य ने मृतक पंकज कुमार के पिता रामजीत रविदास एवं उनकी माता पियरिया देवी व चार बहनों से मिलकर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >